{"_id":"6a83527d1b1aa221480a1d07","slug":"kanwar-procession-vehicle-rams-into-railway-employees-car-three-injured-including-a-couple-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-182424-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलकर्मी की कार में कांवड़ हल्ला गाड़ी ने मारी टक्कर, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलकर्मी की कार में कांवड़ हल्ला गाड़ी ने मारी टक्कर, दंपती समेत तीन घायल
Mon, 17 Aug 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
रूपसपुर के पास हुए हादसे के बाद खड़े क्षतिग्रस्त वाहन एवं राहगीर। स्रोत संवाद
- फोटो : रूपसपुर के पास हुए हादसे के बाद खड़े क्षतिग्रस्त वाहन एवं राहगीर। स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। ससुराल में गमी में शामिल होने जा रहे कार सवारों को गलत दिशा से आ रही कांवड़ हल्ला गाड़ी ने टक्कर मार दी। रूपसपुर के पास हुई इस घटना में कार सवार दंपती एवं साली गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि अन्य चोटिल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद रेफर किया गया है।
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव नगला रति निवासी संदीप शाक्य जोकि टूंडला रेलवे हेडक्वार्टर में पॉइंट्समैन के पद पर तैनात है। सोमवार दोपहर दो बजे करीब अपनी पत्नी सुधा देवी एवं साली अर्चना निवासी गांव बरहन, चाचा संजय शाक्य एवं बच्चों बोमिता, दरवेश के साथ शिकोहाबाद के गांव रीठरा अपनी ससुराल जा रहे थे। कार सवार जब मक्खनपुर क्षेत्र के गांव रूपसपुर के समीप पहुंचे। तभी अचानक गलत दिशा से आ रही कांवड़ियों की हल्ला गाड़ी ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में संदीप, सुधा एवं अर्चना तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोग चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर शिकोहाबाद स्टेशन अधीक्षक राजेश्वर सिंह एवं अन्य रेलकर्मी भी संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। यहां से तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद व्यापक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। मक्खनपुर थाना प्रभारी चमन शर्मा ने बताया कि दोनों वाहनों को थाना परिसर के बाहर खड़ा करवा दिया गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।