फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lawyer riding bike dies on spot in road accident in tundla

UP: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, अधिवक्ता की माैके पर ही माैत; ढाई साल पहले हुई थी शादी

Fri, 31 Jul 2026 06:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Fri, 31 Jul 2026 06:38 PM IST
सार

बाइक सवार अधिवक्ता घर लाैट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अधिवक्ता की माैके पर ही माैत हो गई।

विज्ञापन
Lawyer riding bike dies on spot in road accident in tundla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूंडला के आगरा हाईवे स्थित एक होटल के निकट शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन


आगरा के थाना एत्मादपुर के स्टेशन रोड निवासी अजय कुमार उर्फ अभिषेक पिप्पल (42) टूंडला मोहम्मदाबाद स्थिति जैन संस कोल्ड स्टोरेज से अपने एक परिचित के साथ आलू लेने आए थे। वह दोपहर सवा दो बजे करीब बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आगरा हाईवे स्थित हैप्पी होटल के निकट पहुंचे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


 

सूचना पर पहुंची टूंडला पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी भेजा। अधिवक्ता के पिता प्रेमसिंह पिप्पल ने बताया कि उनका बेटा उन्हीं के साथ वकालत करता था। ढाई साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसने पत्नी व एक साल की बेटी को बिलखते छोड़ा है। अजय चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि बाइक सवार युवक की डिवाइडर से टकराने पर मौत हो गई है।

हेलमेट पहने होता तो बच सकती थी जान
थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि अधिवक्ता बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था। हादसे में अधिवक्ता के हैड इंजरी हुई है। अगर वह हेलमेट पहने होता तो संभवत: जान बच सकती थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed