{"_id":"692351dfbfb48045fa0252c2","slug":"mason-attacked-with-sharp-weapon-injured-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-161449-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: धारदार हथियार से राजमिस्त्री पर किया हमला,घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: धारदार हथियार से राजमिस्त्री पर किया हमला,घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
एका। थाना एका के गांव श्यामपुर में शनिवार देररात एक व्यक्ति को धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे युवक लहुलुहान हो गया। घायल युवक को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इसका उपचार चल रहा है। हमला किसी रिश्तेदार युवक द्वारा किया जाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी वीरेंद्र सिंह (46) शनिवार को घर के बरामदे में सो रहा था। परिजनों की मानें तो रात 12 बजे करीब एक युवक घर में आया और उसने वीरेंद्र सिंह की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसने बचाव के लिए चीख पुकार मचाई तो परिवार के सदस्य जाग गए। वीरेंद्र खून से लहुलुहान होकर चीख रहा था। परिजन उसे तत्काल उपचार को ले जाने के साथ थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। घायल वीरेंद्र को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों की मानें तो वीरेंद्र सिंह तीन भाईयों में दूसरे नंबर का है। उनके दो बेटा और तीन बेटी है। वीरेंद्र सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। थाना प्रभारी एका अनिल सिंह ने बताया कि हमला करने वाला युवक रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
न्यायालय के आदेश पर मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज
-बच्चे के साथ मारपीट को लेकर दोनों पक्षों में अगस्त माह में हो गया था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव बिलहना में अगस्त माह में दो पक्ष बच्चों में आपस में विवाद होने पर आमने सामने आ गए। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर पीड़ितों ने न्यायाालय की शरण ली थी। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग शामिल हैं।
बिलेहना निवासी पिंकी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका बेटा करन स्कूल में पढ़ने गया था, दिनेश कुमार के लड़के ने पीड़िता के बेटे के साथ मारपीट की इसकी जानकारी घर पर आकर दी। पिंकी के पति रामनिवास आठ अगस्त दिनेश के घर शिकायत करने गए तो दिनेश, मनीषा, महावीर, कल्यान सिंह, इन्द्रादेवी, मलिखान व संगीता गाली गलौज देकर मारपीट की। दूसरे पक्ष से कल्यान सिंह ने केस दर्ज कराते कहा बच्चों में आपस में झगडा हो हुआ था। उसकी पुत्रवधू मनीषा ने गाली- गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी रामनिवास, कम्मी, मूंगाराम, सोनू, मोटीदेवी व पिंकी ने घर में जबरन घुस चोटी पकड़कर मारपीट की। वहीं, जान से मारने की धमकी देते भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Trending Videos