{"_id":"6a7833bd9352cb1e61038ec4","slug":"police-nabbed-miscreant-in-encounter-after-he-fled-with-woman-belongings-following-robbery-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कुंडल लूटकर भागे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुंडल लूटकर भागे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अस्पताल में कराया भर्ती
Sun, 09 Aug 2026 01:31 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:31 PM IST
सार
महिला से लूट के खुलासे के लिए थाना रसूलपुर पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। रविवार को पुलिस टीम मोढ़ा तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक से एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचा बदमाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में महिला के कानों से कुंडल छीनकर फरार हुए बदमाश की रविवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मोढ़ा तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटे गए कुंडल, बाइक और नकदी बरामद हुई है।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया थाना रसूलपुर क्षेत्र में आठ अगस्त को गेंदा लाल की ठार खंजापुर के पास अमरुद के बाग में एक महिला झोपड़ी में बैठकर बाग की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान खेत की ओर से आए एक युवक ने महिला के कानों से कुंडल छीन लिए और फरार हो गया। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। घटना के खुलासे के लिए थाना रसूलपुर पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। रविवार को पुलिस टीम मोढ़ा तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक से एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान संदीप निवासी मोतीनगर आसफाबाद थाना रसूलपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, महिला से छीने गए दो कुंडल, पल्सर बाइक और 1200 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एसओजी प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।