फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police nabbed wanted criminal carrying reward of encounter

Firozabad: 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में दबोचा, बदमाश के पैर में लगी गोली; महिला से की थी लूट

Sun, 09 Aug 2026 01:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 09 Aug 2026 01:23 PM IST
सार

महिला बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उनके मुंह और छाती पर सिलबट्टे से जानलेवा हमला किया और पाजेब लूटकर फरार हो गया था। घटना के बाद से पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी थी। 

विज्ञापन
Police nabbed wanted criminal carrying reward of encounter
मुठभेड़ में दबोचा बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण पुलिस ने शनिवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। टीएल तिराहा स्थित बाउंड्री प्लॉट के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से लूटी गई एक जोड़ी पाजेब, तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया थाना दक्षिण क्षेत्र में छह अगस्त की रात एक महिला पर जानलेवा हमला कर पाजेब लूटने की घटना हुई थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात अगस्त को मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना दक्षिण पुलिस की दो टीमें लगाई गई थीं। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी रामजीत निवासी बिजलीघर झील की पुलिया गली नंबर- दो न्यू रामगढ़ थाना उत्तर टीएल तिराहा बाउंड्री प्लॉट के पास किसी वारदात की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। टीम को देखते ही आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

रात में सो रही महिला पर सिलबट्टे से किया था हमला
पुलिस के अनुसार, छह अगस्त की रात करीब एक बजे महिला की मां बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उनके मुंह और छाती पर सिलबट्टे से जानलेवा हमला किया और पाजेब लूटकर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।

 

चोरी, लूट और हथियार रखने के आठ मुकदमे दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रामजीत निवासी बिजलीघर, झील की पुलिया, गली नंबर दो, न्यू रामगढ़ थाना उत्तर के खिलाफ थाना उत्तर, दक्षिण और रामगढ़ में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी आदित्य लांग्हे ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी पाजेब, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed