{"_id":"6a7833b1d6d405898e0b96bb","slug":"video-police-nabbed-a-miscreant-in-encounter-after-he-fled-with-woman-belongings-following-robbery-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कुंडल लूटकर भागे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कुंडल लूटकर भागे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली; अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में महिला के कानों से कुंडल छीनकर फरार हुए बदमाश की रविवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मोढ़ा तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटे गए कुंडल, बाइक और नकदी बरामद हुई है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया थाना रसूलपुर क्षेत्र में आठ अगस्त को गेंदा लाल की ठार खंजापुर के पास अमरुद के बाग में एक महिला झोपड़ी में बैठकर बाग की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान खेत की ओर से आए एक युवक ने महिला के कानों से कुंडल छीन लिए और फरार हो गया। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। घटना के खुलासे के लिए थाना रसूलपुर पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। रविवार को पुलिस टीम मोढ़ा तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक से एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान संदीप निवासी मोतीनगर आसफाबाद थाना रसूलपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, महिला से छीने गए दो कुंडल, पल्सर बाइक और 1200 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, एसओजी प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।