{"_id":"6a7831c87a6e0455dc0e14ee","slug":"video-police-nabbed-wanted-criminal-carrying-reward-of-encounter-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में दबोचा, बदमाश के पैर में लगी गोली; महिला से की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में दबोचा, बदमाश के पैर में लगी गोली; महिला से की थी लूट
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण पुलिस ने शनिवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। टीएल तिराहा स्थित बाउंड्री प्लॉट के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से लूटी गई एक जोड़ी पाजेब, तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया थाना दक्षिण क्षेत्र में छह अगस्त की रात एक महिला पर जानलेवा हमला कर पाजेब लूटने की घटना हुई थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात अगस्त को मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना दक्षिण पुलिस की दो टीमें लगाई गई थीं। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी रामजीत निवासी बिजलीघर झील की पुलिया गली नंबर- दो न्यू रामगढ़ थाना उत्तर टीएल तिराहा बाउंड्री प्लॉट के पास किसी वारदात की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। टीम को देखते ही आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, छह अगस्त की रात करीब एक बजे महिला की मां बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उनके मुंह और छाती पर सिलबट्टे से जानलेवा हमला किया और पाजेब लूटकर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रामजीत निवासी बिजलीघर, झील की पुलिया, गली नंबर दो, न्यू रामगढ़ थाना उत्तर के खिलाफ थाना उत्तर, दक्षिण और रामगढ़ में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी आदित्य लांग्हे ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी पाजेब, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।