सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Power cuts disrupt water supply, relief expected this morning

Firozabad News: बिजली कटौती से जलापूर्ति बाधित, आज सुबह से राहत की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 11 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Power cuts disrupt water supply, relief expected this morning
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आसफाबाद बिजली फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को सैलई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की आपूर्ति चार घंटे प्रभावित रही। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई इस कटौती के कारण शहर की उपरिगामी पेयजल टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर सकीं, जिसका सीधा असर शाम की जलापूर्ति पर पड़ा। शहर के कई मोहल्लों में सोमवार शाम को महज 30 मिनट ही पानी की सप्लाई मिल सकी, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलकल विभाग के एक्सईएन सतीश कुमार ने बताया कि बिजली कटौती के कारण प्लांट बंद रहा था, हालांकि मंगलवार सुबह से जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed