सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Protest at MP's residence against Women's Reservation Bill

Firozabad News: महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर सांसद के आवास पर प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 11 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Protest at MP's residence against Women's Reservation Bill
सांसद आवास के बाहर नारेजाबी करतीं भाजपा महिला कार्यकर्ता। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महानगर मंत्री डॉ. दुर्गेश यादव के नेतृत्व में सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता बालाजी के समीप स्थित सपा सांसद अक्षय यादव के आवास पर पहुंचीं। यहां उन्होंने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
Trending Videos

महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा और अन्य विपक्षी दल महिला आरक्षण का विरोध कर आम महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विपक्ष केवल अपने परिवार की महिलाओं को ही विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचाना चाहता है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं को राजनीति में बराबरी का अवसर देने के लिए काम कर रही है। धूप में खड़ी महिलाओं ने सांसद और विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रेनू उपाध्याय, नीलम दिवाकर, किरन राठौर, मक्खनपुर चेयरमैन गीता देवी दिवाकर, पूनम शर्मा, विमलेश जाटव, अनुपमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।



चाय-पानी लाने पर भड़कीं महिलाएं, हुआ विवाद
प्रदर्शन के दौरान सांसद आवास से नीरज यादव और अन्य सपा कार्यकर्ता महिलाओं के लिए धूप के कारण चाय और पानी लेकर पहुंचे। महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज हो गईं। उन्होंने विरोध जताते हुए चाय-पानी लेने से इन्कार कर दिया और कार्यकर्ताओं को वापस लौटा दिया। इस दौरान सांसद आवास पर सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह, विजय आर्या, कृष्णवीर यादव, गौरव यादव, सीटू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed