{"_id":"6a02154f92f745ca68023d22","slug":"there-should-be-no-inconvenience-in-the-supply-of-essential-commodities-to-the-consumers-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-174533-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तु की आपूर्ति में नहीं हो कोई असुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तु की आपूर्ति में नहीं हो कोई असुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 11 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक करते डीएम संतोष कुमार शर्मा मौजूद अधिकारी एवं एजेंसी संचालक। स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक की। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित सर्वोपरि है। उपभोक्ताओं को किसी भी आवश्यक वस्तु की आपूर्ति में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गैस एवं पेट्रोल को लेकर किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। इनकी उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि जिले विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यदि किसी उपभोक्ता या संचालक को किसी प्रकार की शिकायत है तो वह तत्काल इस कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। बैठक में मौजूद गैस एजेंसी संचालकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों ने डीएम को आश्वस्त किया कि प्रशासन के नियमों का पूर्णता पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने और आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ बनाए रखने में वह अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। एजेंसी मालिकों ने अपनी कुछ तकनीकी समस्याओं की जानकारी डीएम को दी। उन्होंने गंभीरता पूर्व विचार करते हुए शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक में सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एडीएम विशुराजा, जिला ॉपूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी, एआरओ सुशील तिवारी, मनोज गहराना के साथ एजेंसी संचालक मौजूद थे।
ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं की बुकिंग का समय 45 दिन से घटाकर 25 दिन किया जाए
-एजेंसी संचालकों ने राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को सौंपा मांगपत्र
फिरोजाबाद। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन फिरोजाबाद के बैनर तले जिले के गैस एजेंसी संचालकों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम संतोष कुमार शर्मा को सौंपा। उन्होंने शहरी क्षेत्र की एजेंसी पर ग्रामीण अंचल के कनेक्शन होने के कारण सिलिंडर आपूर्ति के 45 दिन बाद नंबर लगाने और शहरी उपभोक्ताओं के 25 दिन बाद नंबर लगाने के अंतर को लेकर आए दिन एजेंसियों पर विवाद होते हैं। हालात यह है कि ग्रामीण उपभोक्ता 45 दिन बाद नंबर लगाने के साथ गैस आपूर्ति में दिक्कत के कारण उन्हें 50 से 55 दिन बाद सिलिंडर मिल पा रहा है। इसके कारण विवाद की स्थिति बन जाती है। इसके कारण ग्रामीण अंचल के सिलिंडर की बुकिंग का समय 25 दिन किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सभी गैस एजेंसी संचालक शामिल थे। फेडरेशन के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार, संरक्षक अरविंद अंबेश, मीडिया प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग, सुधीर शर्मा, रूबी यादव, अनुराग वार्ष्णेय सहित अन्य एजेंसी संचालक मौजूद थे। संवाद
Trending Videos