सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two bikes collided head-on, farmer died, wife injured

Firozabad News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, किसान की मौत, पत्नी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided head-on, farmer died, wife injured
सांकेतिक  - फोटो : टूंडला में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नगला सिंघी क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बांस दानी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुरकुआ निवासी सीताराम (62) रविवार देर रात अपनी पत्नी लीलावती के साथ बाइक से बेटी के घर रहनकलां जा रहे थे। जब वह गांव बांस दानी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद सीताराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी लीलावती को गंभीर हालत में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। मृतक अपने पीछे चार बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। वह पेशे से किसान थे। थाना अध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed