सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Anand Vihar-Muzaffarpur special train will run via Gonda from today

Gonda News: गोंडा होकर आज से चलेगी आनंद विहार–मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Anand Vihar-Muzaffarpur special train will run via Gonda from today
विज्ञापन
गोंडा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोंडा होकर एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04028/04027 आनंद विहार टर्मिनस–मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन 24 अप्रैल से शुरू होगा। इससे गोंडा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Trending Videos

रेलवे के अनुसार, यह विशेष ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से 24 अप्रैल से 15 मई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चार फेरों के लिए चलाई जाएगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 25 अप्रैल से 16 मई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। 04028 आनंद विहार–मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को शाम 7:15 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और इसके बाद बस्ती होते हुए गोरखपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर जाएगी। वहीं, 04027 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार स्पेशल शनिवार को दोपहर 3:15 बजे गोंडा पहुंचेगी और आगे सीतापुर होते हुए आनंद विहार के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन में 18 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी फर्स्ट क्लास, एसी सेकेंड, एसी थर्ड, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं। गोंडा, बस्ती और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए यह ट्रेन दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा को आसान बनाएगी। गर्मी की छुट्टियों और शादी के सीजन में इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed