{"_id":"69ea757b675619231b0ca34d","slug":"interested-in-high-school-komal-district-topper-in-intermediate-gonda-news-c-100-1-slko1026-156905-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हाईस्कूल में रुचि, इंटर में कोमल जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हाईस्कूल में रुचि, इंटर में कोमल जिला टॉपर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
सफलता पर खुशी जताते मेधावी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित होते ही मेधावियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाईस्कूल में परसा गोंडरी के हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज की रुचि दुबे ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में पांचवां स्थान पाया। वह जिला टॉपर बनीं। वहीं इंटर में पिपरा इस्माइल के किसान इंटर कॉलेज की कोमल वर्मा ने 92.80 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है।
हाईस्कूल में मां जगदंबा ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज, हिलालपुर दुर्जनपुर तरबगंज के विमलेंद्र तिवारी 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। श्री कुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज, सुभागपुर पंडरीकृपाल की महिमा 96.67 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे और शुभी तिवारी 96.33 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं। रोजवुड इंटर कॉलेज, रानीपुरवा जानकीनगर के प्रखर गोस्वामी और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इटियाथोक की रैना शुक्ला 96.17 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।
इंटर में सुभाष इंटर कॉलेज, उमरी बेगमगंज की आराधना सिंह 92.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अवध बाल इंटर कॉलेज, मोहना के अभिषेक तिवारी 92.40 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। किसान इंटर कॉलेज, पिपरा इस्माइल की आस्था सोनी और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मालवीय नगर के ऋतिक शुक्ला 92.20 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। ज्ञानदीप एकेडमी, सकदरपुर बभनान के अंकित यादव 91.20 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
इस वर्ष हाईस्कूल में 90.95 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 88.82 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
डीएम ने मेधावियों को दी बधाई
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 90.95 प्रतिशत और इंटर में 88.82 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर गोंडा जनपद को प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की मेरिट सूची में भी जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें रुचि दुबे पांचवें, विमलेंद्र तिवारी छठे, महिमा सातवें, शुभी तिवारी नौवें तथा प्रखर गोस्वामी व रैना शुक्ला संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर हैं।
फैक्ट फाइल:
हाईस्कूल
पंजीकृत: 50,379
परीक्षा में शामिल: 47,318
उत्तीर्ण: 43,038
उत्तीर्ण प्रतिशत: 90.95%
इंटर
पंजीकृत: 45,626
परीक्षा में शामिल: 43,141
उत्तीर्ण: 38,318
उत्तीर्ण प्रतिशत: 88.82%
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X