{"_id":"69eb46fd2e51367f1c039a0c","slug":"video-gada-ma-araga-janiana-gaja-caya-eda-capatarasa-ka-sharaaata-navacara-oura-janiana-ka-malga-bugdhhava-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में ‘अरगा ज्ञान गंज: चाय एंड चैप्टर्स’ की शुरुआत, नवाचार और ज्ञान को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में ‘अरगा ज्ञान गंज: चाय एंड चैप्टर्स’ की शुरुआत, नवाचार और ज्ञान को मिलेगा बढ़ावा
गोंडा में नवाचार और ज्ञान को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए विकास भवन परिसर में “अरगा ज्ञान गंज: चाय एंड चैप्टर्स” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान रहा। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मेडल व माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही युवाओं को निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
“अरगा ज्ञान गंज: चाय एंड चैप्टर्स” पहल “चाय की चुस्की, ज्ञान की राह” की अभिनव अवधारणा पर आधारित है। इसका उद्देश्य एक ऐसा खुला मंच तैयार करना है, जहां विद्यार्थी, युवा और आम नागरिक अनौपचारिक माहौल में बैठकर पढ़ सकें, विचारों का आदान-प्रदान कर सकें और नई प्रेरणा प्राप्त कर सकें।
अधिकारियों ने कहा कि आज के डिजिटल युग में पढ़ने की आदत कम होती जा रही है, ऐसे में इस तरह की पहलें समाज में बौद्धिक वातावरण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह स्थान न केवल अध्ययन का केंद्र बनेगा, बल्कि संवाद और रचनात्मक सोच को भी बढ़ावा देगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह पहल आने वाले समय में जनपद में शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।