{"_id":"69eae2c398e847f557092041","slug":"video-video-tata-ralga-sa-palya-ka-naca-gara-bika-savara-mata-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टूटी रेलिंग से पुलिया के नीचे गिरा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टूटी रेलिंग से पुलिया के नीचे गिरा बाइक सवार, मौत
गोंडा के करनैलगंज कोतवाली के पतिसा गांव के पास सरयू नहर पर बने पुल की टूटी रेलिंग एक व्यक्ति की जान ले गई। बृहस्पतिवार रात बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नहर में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई।
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के धमरैया निवासी महेश शुक्ला बृहस्पतिवार शाम खरथरी के मगराईचपुरवा अपने ससुराल आए थे। रात करीब आठ बजे वह ससुराल से पतिसा की ओर चाय पीने के लिए निकले थे। रास्ते में सरयू नहर पर पुल की रेलिंग टूटी होने के कारण उनकी बाइक सीधे नीचे जा गिरी। अंधेरा होने की वजह से किसी को घटना की भनक नहीं लगी और वह पूरी रात नहर में ही पड़े रहे।
उधर, देर रात तक घर न लौटने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने नहर विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिया की रेलिंग सही होती तो यह हादसा टल सकता था। ग्रामीणों ने भी क्षतिग्रस्त रेलिंग को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।