{"_id":"6a03716ae412e5738d0c1e77","slug":"bullion-market-panicked-small-businessmen-started-worrying-gonda-news-c-100-1-gon1001-158144-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सहमा सराफा बाजार, छोटे कारोबारियों को सताने लगी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सहमा सराफा बाजार, छोटे कारोबारियों को सताने लगी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 12 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद जिले के सराफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। सराफा व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की अपील का सीधा असर कारोबार पर पड़ सकता है। पहले से महंगाई और कमजोर बाजार की मार झेल रहे छोटे व्यापारियों व कारीगरों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की आशंका बढ़ गई है।
पूर्वांचल स्वर्णकार समाज सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने कहा कि सराफा कारोबार से केवल दुकानदार ही नहीं, बल्कि गहने बनाने वाले कारीगर, माला गूंथने वाले, पुहाई, डिब्बा बनाने तथा छिलाई-सफाई का काम करने वाले हजारों लोग जुड़े हैं। यदि खरीदारी में कमी आती है तो सबसे ज्यादा असर इन्हीं छोटे कामगारों पर पड़ेगा। मनकापुर के व्यापारी राकेश कुमार सोनी ने कहा कि छोटे दुकानदारों के लिए एक साल तक कारोबार ठप होने जैसी स्थिति बेहद कठिन होगी। उन्होंने कहा कि दुकान बंद कर परिवार चलाना संभव नहीं है।
सराफा व्यापारी दीपक मराठा ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील का असर बाजार पर जरूर दिखाई देगा, लेकिन ग्राहक पुराने सोने के जेवर देकर नए डिजाइन के गहने बनवा सकते हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से व्यापारियों को राहत देने की मांग भी की। व्यापारी पंकज कुमार ने कहा कि सराफा कारोबार से जुड़े छोटे कारीगरों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। वहीं सहालग सीजन को लेकर ग्राहक भी खरीदारी को लेकर असमंजस में दिखाई दे रहे हैं।
Trending Videos