{"_id":"6a03725602a10c607b0e62d3","slug":"exam-was-being-conducted-without-cctv-result-banned-gonda-news-c-100-1-brp1002-158203-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिना सीसीटीवी के कराई जा रही थी परीक्षा, परिणाम पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिना सीसीटीवी के कराई जा रही थी परीक्षा, परिणाम पर लगी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 13 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान नंदिनी नगर पीजी कॉलेज में बड़ी अनियमितता सामने आई है। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के औचक निरीक्षण में एक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा न होने का मामला पकड़ा गया। इसके बाद संबंधित परीक्षा के परिणाम पर रोक लगा दी गई है।
मंगलवार को कुलपति ने विश्वविद्यालय के सचल दल के साथ नंदिनी नगर पीजी कॉलेज, नवाबगंज का निरीक्षण किया। तृतीय पाली में हुए निरीक्षण के दौरान कक्ष संख्या-03 में सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। इसी कक्ष में बीएससी षष्टम सेमेस्टर रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। निरीक्षण टीम को परीक्षा संदिग्ध प्रतीत हुई।
अनियमितता सामने आने पर कुलपति ने तत्काल प्रभाव से कक्ष संख्या-03 में आगामी परीक्षाएं कराने पर रोक लगा दी। साथ ही इस कक्ष में आयोजित तृतीय पाली की परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही परिणाम को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय को कड़ी चेतावनी दी गई है। भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता मिलने पर परीक्षा केंद्र निरस्त करने जैसी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos