{"_id":"69dbbaef4f751d36cd049d50","slug":"e-rickshaw-mechanic-dies-in-accident-three-youths-injured-gonda-news-c-100-1-slko1026-156075-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसे में ई-रिक्शा मैकेनिक की मौत, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसे में ई-रिक्शा मैकेनिक की मौत, तीन युवक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
हादसे की खबर पर बेसुध हो गए परिजन।
विज्ञापन
मनकापुर। मछली बाजार-सादुल्लानगर मार्ग पर अमघटी पुल के पास शनिवार रात दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइकों पर सवार ई रिक्शा मैकेनिक व तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने ई रिक्शा मैकेनिक अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। तीन युवकों का इलाज चल रहा है।
बैरीपुर रामनाथ निवासी अमित कुमार (18) मद्दो ईंट-भट्ठे के पास ई-रिक्शा रिपेयरिंग की दुकान करते थे। शनिवार को वह दुकान बंद कर रात लगभग आठ बजे गांव के ही कमल किशोर व गोलू के साथ एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी अमघटी पुल के पास सामने से आ रहे मोटर साइकिल सवार से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर डीके भास्कर ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
वहीं, दूसरी मोटर साइकिल पर सवार दीन मोहम्मद (45) निवासी ग्राम मद्दो भट्ठा थाना सदुल्लानगर बलरामपुर घायल हो गए। वह मनकापुर सीएचसी से अपने दो नातियों की दवा कराने के बाद घर लौट रहे थे। उनका सादुल्लानगर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में बाइक पर सवार दोनों नातियों को चोटें नहीं आई हैं। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि अमित ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के बाद सिर पर गंभीर चोटें लगने से काफी खून गह गया। दोनों मोटर साइकिलों को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रो-रोकर परिजन बेहाल
मृतक अमित के परिवार में राज मिस्त्री पिता राजेंद्र कुमार, मां अनीता, बड़े भाई मनोज कुमार (22) व छोटी बहन करीना (16) है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां अनीता कहती हैं कि भगवान ने आखिर किस बात की सजा दी है। बेटा सुबह दुकान पर गया था, क्या पता था कि अब नहीं लौटेगाा।
Trending Videos