सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Evaluation of UP Board answer sheets completed

Gonda News: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of UP Board answer sheets completed
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का मूल्यांकन कार्य जिले में समय से पूरा कर लिया गया है। बुधवार शाम तक शहर के चार मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच करीब 5.71 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो गई।
Trending Videos

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन अलग-अलग केंद्रों पर कराया गया। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कुल 2,84,422 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 2,87,470 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन के दौरान पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी व्यवस्था लागू रही। सीसीटीवी और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में परीक्षकों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर कॉपियों की जांच पूरी की। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि मूल्यांकन से संबंधित सभी आंकड़े बोर्ड को भेज दिए गए हैं। डाटा फीडिंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed