{"_id":"6a5a7b3e3527452588073f44","slug":"grocery-shop-found-operating-inside-a-medical-store-gonda-news-c-100-1-gon1001-162480-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेडिकल स्टोर में चलती मिली किराना की दुकान, चार गोदामों से मिला कोडीनयुक्त सिरप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेडिकल स्टोर में चलती मिली किराना की दुकान, चार गोदामों से मिला कोडीनयुक्त सिरप
Sat, 18 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
जांच के दौरान मिले नशीली दवाओं के गत्ते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। लखनऊ से मिले इनपुट पर चार जिलों के औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने जिले में एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के चार गोदामों पर करीब 20 घंटे तक छापा मार कर भारी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप, निश्चेतक दवाएं और टैबलेट बरामद की हैं। जांच में यह भी सामने आया कि जिस मेडिकल स्टोर के नाम पर दवा का लाइसेंस जारी था, वहां दवा का एक भी स्टॉक नहीं मिला। पूरा परिसर किराना की दुकान के रूप में संचालित हो रहा था। टीम ने चारों गोदामों को सील कर दिया है। मुख्य संचालक फरार है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
बृहस्पतिवार को लखनऊ मुख्यालय से मिले इनपुट के बाद बाराबंकी की औषधि निरीक्षक रजिया बानो, अयोध्या के औषधि निरीक्षक आलोक त्रिवेदी, गोंडा के औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा तथा श्रावस्ती के औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ बलरामपुर रोड स्थित जयनगरा पहुंचे। पंजीकृत फार्मास्यूटिकल कंपनी के परिसर में दवा का कोई स्टॉक नहीं मिला। वहां बिस्कुट, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक और अन्य किराना का सामान रखा मिला। परिसर पर किराना स्टोर का बोर्ड भी लगा था।
परिवार के एक सदस्य से पूछताछ के बाद टीम बरियारपुरवा स्थित पहले गोदाम तक पहुंची। इसके बाद एक-एक कर चार गोदामों की पहचान हुई। ताले तुड़वाकर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप, नशीली टैबलेट और अन्य नियंत्रित दवाएं बरामद हुईं। सभी गोदामों को तत्काल सील कर दिया गया। शुक्रवार को पूरे दिन टीम बरामद दवाओं की गिनती, श्रेणीवार सूची तैयार करने और पैकिंग में जुटी रही। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई देर रात तक जारी रही। अंतिम गणना पूरी होने के बाद खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों का मिलान कराया जाएगा, जिससे यह पता लगाया जा सके कि दवाएं कहां से खरीदी गईं और किन जिलों व फर्मों तक उनकी आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
सिरप की शीशियों से मिटाई गई थी एक्सपायरी डेट
जांच के दौरान एक गोदाम में रखी बड़ी संख्या में कोडीनयुक्त सिरप की बोतलों पर एक्सपायरी डेट, बैच नंबर और अन्य विवरण मार्कर से मिटाए गए मिले। इससे आशंका है कि एक्सपायरी या संदिग्ध दवाओं की पहचान छिपाकर उन्हें दोबारा बाजार में ऊंचे दाम पर बेचने की तैयारी थी। इन दवाओं के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए जा रहे हैं।
जांच जारी, खरीद-बिक्री के अभिलेख होंगे खंगाले
औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि जांच अभी जारी है। बड़ी मात्रा में कोडीनयुक्त और अन्य नियंत्रित दवाएं बरामद हुई हैं। खरीद-बिक्री से संबंधित सभी अभिलेख तलब किए जाएंगे। दस्तावेजों और बरामद स्टॉक का मिलान करने के बाद नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।