फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Snake bites boy; he dies

Gonda News: सांप ने बालक को काटा, मौत

Sat, 18 Jul 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Snake bites boy; he dies
आयुष की फाइल फोटो।
विश्नोहरपुर। नवाबगंज के रघुनाथपुर गांव के ठाकुरदीन पुरवा में शुक्रवार सुबह सांप के काटने से तीन वर्षीय आयुष की मौत हो गई। घर में छिपे सांप को पकड़ने पहुंचे सपेरों की टीम का एक सदस्य भी शिकार हो गया।
विज्ञापन


रामजीत यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उनके छोटे भाई की पत्नी सीमा अपने तीन वर्षीय बेटे आयुष को शौच के लिए बाहर लेकर गई थीं। वहां मौजूद सांप ने आयुष के पैर में काट लिया और घर में घुस गया। परिजन तत्काल बच्चे को अयोध्या स्थित श्रीराम चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद सांप को पकड़ने के लिए सपेरों की तीन सदस्यीय टीम बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया गया, लेकिन टीम के एक सदस्य को भी काट लिया। साथी उसे इलाज के लिए लेकर चले गए। आयुष के पिता अमरजीत गुजरात में मजदूरी करते हैं। परिवार में दो बेटियां सलोनी (9) और जानवी (5) हैं। आयुष इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed