{"_id":"6a5a7876b6e603b310011474","slug":"merit-finds-its-mark-now-as-doctors-they-will-fulfill-their-dreams-gonda-news-c-100-1-gon1001-162456-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेधा को मिला मुकाम, अब डाॅक्टर बन पूरे करेंगे सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेधा को मिला मुकाम, अब डाॅक्टर बन पूरे करेंगे सपने
Sat, 18 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से घोषित री-नीट यूजी-2026 के परिणाम में गोंडा जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की मजबूत दावेदारी पेश की है।
मनकापुर के बैरीपुर रामनाथ निवासी प्रदीप तिवारी के पुत्र कौशिक तिवारी ने 622 अंक प्राप्त कर जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 4776 मिली है। उन्होंने लखनऊ में रहकर नीट की तैयारी की। शहर के छेदीपुरवा मोहल्ला निवासी वैष्णवी पाल ने पहले ही प्रयास में 617 अंक हासिल किए। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 5684 व ओबीसी (एनसीएल) वर्ग में 2356वीं रैंक प्राप्त हुई। माता डॉ. मनीषा पाल लालबहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता हैं। पिता सौरभ पाल डाक विभाग में कार्यरत हैं।
शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी पृथ्वीनाथ ने 617 अंक प्राप्त किए। उन्होंने नारायणा पब्लिक स्कूल से इंटर करने के बाद ऑनलाइन कोचिंग और सेल्फ स्टडी के माध्यम से सफलता हासिल की। उमरी बेगमगंज के सुभाषनगर निवासी स्वाती गुप्ता ने तीसरे प्रयास में 596 अंक, हथियागढ़ निवासी अंशिका गुप्ता ने 584 अंक, बेलसर के सिंहपुर निवासी श्वेता शर्मा ने दूसरे प्रयास में 583 अंक और मनकापुर के पटेलनगर निवासी वंश कसौधन ने भी 583 अंक प्राप्त किए। पसका के अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने 575 अंक, बेलसर के मुजेड़ निवासी प्रशांत सिंह ने 574 अंक, शहर के जानकीनगर निवासी शैलेश तिवारी ने 571 अंक, अहिरौली निवासी अदनान अफजल ने 570 अंक पाए।