{"_id":"6a5b3e00f2b24c7dce0ff802","slug":"video-video-gada-ma-iithagaha-ka-samana-ghatana-sa-uupara-pana-ghara-thakana-ma-ghasa-gatha-pana-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में ईदगाह के सामने घुटनों से ऊपर पानी, घर-दुकानों में घुसा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में ईदगाह के सामने घुटनों से ऊपर पानी, घर-दुकानों में घुसा गंदा पानी
करीब दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। शहर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों का आवागमन बाधित रहा। जगह-जगह सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और नगर पालिका के जलनिकासी के दावे पानी-पानी हो गए।
पटेल नगर जाने वाले मार्ग पर ईदगाह के सामने घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। जलभराव के कारण आसपास की कई दुकानों और मकानों में गंदा पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक कार फंस गई, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
स्कूलों की छुट्टी के समय जलभराव ने बच्चों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। पानी में छिपे गड्ढों के कारण कई बच्चे फिसलकर गिर पड़े। अभिभावकों को भी बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।