सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Innocent child dies after being hit by a pickup

Gonda News: पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after being hit by a pickup
सूर्यांश। फाइल फोटो
विज्ञापन
बालपुर। करनैलगंज में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर माधवपुर राय गांव के पास मंगलवार देर शाम रिश्तेदारों को बस में बैठाने ताई के साथ गए तीन साल के मासूम सूर्यांश की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
Trending Videos


गांव निवासी संतराम सिंह की बहन चांदनी सिंह और बहनोई शेर सिंह उनके घर आए थे। उन्हें दिल्ली जाना था, इसलिए लखनऊ की बस पकड़ने के लिए जा रहे थे। संतराम की भाभी मीना परिवार के लोगों के साथ गांव के मोड़ के पास उन लोगों को बस में बैठाने जा रही थीं। साथ में संतराम का बेटा सूर्यांश भी था। वह सभी सड़क पर पहुंचे ही थे तभी लखनऊ की ओर से आ रही पिकअप की चपेट में आने से सूर्यांश मरणासन्न हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूर्यांश भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से मां रंजना, पिता, बड़े भाई सुरेंद्र तथा बहन सोनाक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed