{"_id":"69b05e14a4ebdbfb100cdf05","slug":"holi-is-a-symbol-of-mutual-brotherhood-and-love-district-judge-gonda-news-c-100-1-slko1026-153881-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक : जिला जज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद लोग। स्रोत: सीबीए
विज्ञापन
गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। इस पर्व पर एक-दूसरे से मिलने से आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी तथा महामंत्री गौरीशंकर चतुर्वेदी व सुनील कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुनील कुमार (पंचम) ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार (प्रथम) हरेंद्र कुमार ओझा और अमित कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र, उपेंद्र मिश्र, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी, बिंदेश्वरी प्रसाद दुबे, केके मिश्र, राम करण मिश्र, माधव राज मिश्र, राम बुझारत द्विवेदी, संजय सिंह, जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल, राम आशीष त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय, दिनेश नारायण पांडेय, राजेश मिश्र, मनोज मिश्र सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Trending Videos