{"_id":"69b05e377b92ef0e4e039c00","slug":"hello-get-recharge-done-or-else-the-power-will-be-cut-off-gonda-news-c-100-1-gon1003-153872-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हैलो..रिचार्ज कराएं वरना कट जाएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हैलो..रिचार्ज कराएं वरना कट जाएगी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। हैलो, आपका स्मार्ट मीटर निगेटिव बैलेंस पर चल रहा है। इस लिए रिचार्ज कराएं वरना बिजली कट जाएगी। यह सूचना मैनुअल मीटर हटाकर स्मार्ट लगाने के बाद विद्युत कर्मी फोन करके संबंधित उपभोक्ताओं को दे रहे हैं। देवीपाटन जोन के जिलों में कुल 1.56 लाख उपभोक्ताओं पर करीब 28.53 करोड़ रुपये का निगेटिव बैलेंस है।
देवीपाटन जोन के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जिलों को मिलाकर कुल 14 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। इसमें से अब तक चारों जिलों में 1,71,694 स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए हैं। इनमें से 1,56,655 उपभोक्ताओं का लगभग 28.53 करोड़ रुपये का निगेटिव बैलेंस हो चुका है। विद्युत कर्मियों ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने की जानकारी दी है। निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं को फोन कॉल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि प्रीपेड कनेक्शन में उपभोक्ता अपनी आवश्यकतानुसार पहले से बिजली रिचार्ज कराते हैं। इससे उन्हें मीटर रीडर से बिल बनवाने और जमा करने की समस्या नहीं होती। स्मार्ट मीटर में बैलेंस रहने तक विद्युत आपूर्ति जारी रहती है। बैलेंस समाप्त होते ही आपूर्ति बंद हो जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए समय से रिचार्ज कराना आवश्यक है।
15,039 उपभोक्ताओं ने मीटर कराया रिचार्ज
पावर कॉर्पोरेशन ने दो फरवरी 2026 से 15 दिन का जागरूकता अभियान चलाया था। इस दौरान 15,039 उपभोक्ताओं ने अपना बैलेंस पॉजिटिव करा लिया है। समय से रिचार्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को दो फीसदी की छूट भी दी जाती है। यूपीपीसीएल ऐप और ऊर्जा सेवा सरयू ऐप डाउनलोड करने को प्रोत्साहित कर रहा है। इन एप से उपभोक्ता घर बैठे बिजली खपत की निगरानी आसानी से कर सकते हैं।
Trending Videos