{"_id":"69b05dbbfc7cdfb1e80a6cc8","slug":"farmer-registry-will-also-be-done-at-wheat-purchasing-centers-gonda-news-c-100-1-slko1026-153883-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गेहूं क्रय केंद्रों पर भी होगी फार्मर रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गेहूं क्रय केंद्रों पर भी होगी फार्मर रजिस्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता प्रचार वाहन रवाना किए गए। यह वाहन जिले के सभी ब्लॉकों में जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ की जानकारी देंगे। साथ ही गेहूं क्रय केंद्रों पर भी फार्मर रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, धान और गेहूं की खरीद, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड समेत खेती से जुड़ी अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसान फार्मर रजिस्ट्री जनसेवा केंद्र से करा सकते हैं। इसके अलावा कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के कर्मचारियों की मदद से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। किसान चाहें तो अपने मोबाइल फोन से लिंक डाउनलोड कर स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 70 प्रतिशत से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। अगस्त में यह प्रगति 49 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 70.36 प्रतिशत हो गई है। छह माह में करीब एक लाख अतिरिक्त किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर, एसडीओ कृषि शिवशंकर चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos