सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Maximum 1.91 lakh names of women were removed from the lists

Gonda News: सूचियों से सबसे ज्यादा 1.91 लाख कटे महिलाओं के नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Maximum 1.91 lakh names of women were removed from the lists
विज्ञापन
गोंडा। जिले में लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी सूची में सबसे ज्यादा 1.91 लाख नाम महिला वोटरों के कटे हैं। ऐसे में राजनीतिक दल नफा-नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में महिला, पुरुष और ट्रांसजेंडर को मिलाकर कुल 3.36 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
Trending Videos


एक जनवरी 2026 के आधार पर 28 अक्तूबर को विधानसभा की मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू हुआ था। उस समय प्रकाशित मतदाता सूची में 13.58 लाख पुरुष, 11.93 महिला और 72 ट्रांसजेंडर को मिलाकर कुल 25.52 लाख मतदाता पंजीकृत थे। छह माह तक चली एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अप्रैल को जारी अंतिम सूची में कुल वोटरों की संख्या घटकर 22.16 लाख रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनरीक्षण के दौरान कुल 3.36 लाख वोटरों के नाम सूची स कटे हैं। इसमें सबसे अधिक 1.91 लाख महिला वोटरों के नाम शामिल हैं। जबकि पुरुष मतदाताओं के 1.44 लाख नाम कटे हैं। 23 ट्रांसजेंडर के नाम भी सूची से हटाए गए हैं। अब आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा चुनाव में 12.13 लाख पुरुष, 10.01 लाख महिला और 49 ट्रांसजेंडर को मिलाकर कुल 22.16 लाख मतदाता अपने पसंद के उम्मीदवार को चुनने के लिए मतदान में हिस्सेदारी करेंगे।
एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में नाम देख सकते हैं। अगर नाम में त्रुटि आदि की समस्याएं तो बीएलओ व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से भी अपील कर सकते हैं। इसके साथ ही 15 दिन के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम के यहां अपील कर सकते हैं।
महिला व पुरुष मतदाताओं की वर्तमान स्थिति

विधानसभा-पुरुष-महिला-ट्रांसजेंडर

मेहनौन-184080-148199-06

गोंडा-152574-128654-19

कटरा बाजार-202405-170145-दो

करनैलगंज-169696-141954-10

तरबगंज-181916-150413-11

मनकापुर-159201-131653-0

गौरा-163841-130850-एक

(आँकड़ा स्रोत-चुनाव कार्यालय)
सभी मतदाताओं को जोड़ने से होगा फायदा

कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दूबे का कहना है कि अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से मतदाता सूची में नाम देखने की अपील की गई है। छूटे मतदाताओं को शामिल करने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया गया है। आगामी सप्ताह में सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को जोड़ने के लिए जरूरी प्रयास शुरू करेंगे। जो राजनीतिक दल जितने ज्यादा लोगों के नाम सूची में जुड़वा सकेगा उसे चुनाव में उतना ही फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed