{"_id":"69da872cd9798b611e0a685c","slug":"demonstration-against-garbage-dumping-gonda-news-c-100-1-slko1026-156025-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कूड़ा डंपिंग के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कूड़ा डंपिंग के विरोध में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना/धानेपुर। कस्बे के वार्ड संख्या नौ में कूड़ा डंप किए जाने से परेशान मोहल्लावासियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कूड़े के ढेर के पास एकत्र होकर नाराजगी जताई और समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराकर समस्या के जल्द निस्तारण की मांग की।
स्थानीय निवासी निजामुद्दीन ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से मोहल्ले में लगातार कूड़ा डंप किया जा रहा है, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मोहल्लावासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कूड़े को जल्द हटवाने की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि नगर पंचायत कर्मियों को बुलाकर मामले के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी ने बताया कि एमआरएफ सेंटर तैयार हो चुका है, केवल विद्युत कनेक्शन बाकी है। एक सप्ताह के भीतर इसे चालू कर कूड़े का निस्तारण शुरू कराया जाएगा। (संवाद)
Trending Videos