{"_id":"69da877a27bb701f550e6703","slug":"fir-registered-against-seven-in-two-cases-of-forgery-gonda-news-c-100-1-slko1026-156013-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जालसाजी के दो मामले में सात पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जालसाजी के दो मामले में सात पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर/तरबगंज। भूमि व मकान को जालसाजी से हड़पने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नवाबगंज के कहरान निवासी वीरेंद्र सोनी ने बताया कि कस्बे में स्थित बेशकीमती मकान का उन्होंने 1980 में बैनामा कराया था, जिसका बड़े बेटे सचिन से कोर्ट में वाद चल रहा है। आरोप है कि इसी जमीन को सचिन सोनी ने जालसाजी से फर्जी रसीद व इकरारनामा तैयार करके उनका, पत्नी मनोरमा देवी व छोटे बेटे नितिन का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कस्बा के मोहल्ला गोला बाजार निवासी अरविंद सिंह को बेच दी। इसमें कस्बा के चाईं टोला निवासी रामप्रताप शुक्ल व उमरी बेगमगंज के सोनौली मोहम्मदपुर निवासी सचिन सिंह भी शामिल रहे।
दूसरे मामले में नवाबगंज के रेहली भयापुरवा निवासी दुर्गा ने कटरा भोगचंद निवासी नीरज यादव, उसके भाई सूरज यादव व अंकित पांडेय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दिव्यांग पेंशन बनवाने के बहाने नीरज यादव उन्हें तरबगंज तहसील ले गए, जहां धोखे से उनकी दो एकड़ से अधिक भूमि का बैनामा करवा लिया जिसमें उसका भाई व साथी गवाह हैं। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जांच कराई जा रही है।
Trending Videos