{"_id":"6a303cee242cf1d9ac08815d","slug":"pathology-testing-facility-launched-within-the-opd-itself-gonda-news-c-100-1-slko1028-160386-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ओपीडी में ही पैथोलॉजी जांच की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ओपीडी में ही पैथोलॉजी जांच की सुविधा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज की नई बिल्डिंग में ब्लड कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन करतीं प्रधानाचार्य डॉ. बीना स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब नई बिल्डिंग में संचालित ओपीडी में आने वाले मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सोमवार से नई बिल्डिंग के भूतल पर ही ब्लड कलेक्शन सेंटर शुरू कर दिया है, जहां मरीजों के नमूने लिए जा रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन करीब दो हजार मरीज आते हैं। अब तक चिकित्सक द्वारा जांच लिखे जाने के बाद मरीजों को करीब 300 मीटर दूर स्थित क्षेत्रीय निदान केंद्र जाना पड़ता था। इससे बुजुर्ग, गंभीर रोगियों और महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। लंबी दूरी तय करने के साथ ही जांच के लिए अलग से लाइन में लगना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने से मरीजों को अतिरिक्त दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह ने सोमवार को फीता काटकर ब्लड कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ओपीडी परिसर में ब्लड कलेक्शन सेंटर की शुरुआत की गई है। यहां मरीजों का पंजीकरण करने के साथ रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं। जांच के बाद रिपोर्ट भी इसी परिसर से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. बीना सिंह ने बताया कि मरीजों को विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इससे मरीजों का समय बचेगा और इलाज की प्रक्रिया भी सुगम होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान, डॉ. अनिल वर्मा, अनिल कुमार, डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. दीक्षा द्विवेदी, सुनीता, धर्मेंद्र तिवारी सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
नई बिल्डिंग में ही चर्म रोग व बाल रोग की मिलेंगी दवाएं
नई बिल्डिंग के भूतल पर फार्मेसी का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। यहां फिलहाल चर्म रोग विभाग और बाल रोग विभाग की दवाएं वितरित की जा रही हैं। मरीजों को दवाएं लेने के लिए अब पुरानी बिल्डिंग तक नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि पुरानी बिल्डिंग में पर्चा काउंटर के पास संचालित मुख्य फार्मेसी पूर्व की तरह संचालित है, जहां अन्य सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मरीजों व तीमारदारों को मिलेगी राहत
नई व्यवस्था से सबसे अधिक लाभ दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को मिलेगा। पहले चिकित्सक को दिखाने, जांच कराने और रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को अस्पताल परिसर में कई जगह जाना पड़ता था। अब जांच से संबंधित अधिकांश प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी हो सकेगी। इससे मरीजों व तीमारदारों को कुछ राहत मिलेगी।