सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two youths and an innocent child lost their lives in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में दो युवकों व मासूम की जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two youths and an innocent child lost their lives in road accidents
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र में सोमवार शाम हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों व मासूम की मौत हो गई। मासूम के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहला हादसा मनकापुर मार्ग पर हुआ। सिरसा निवासी शिवकुमार (30) बाइक से नवाबगंज जा रहे थे। इसी दौरान किशुनदासपुर निवासी दुर्गेश (32) पत्नी कौशल्या देवी (30) और एक वर्षीय पुत्र आयुष के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्गेश, उनकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया। इलाज के दाैरान आयुष की भी माैत हो गई।
दूसरा हादसा नवाबगंज-तरबगंज मार्ग पर बल्लीपुर के रामपुर गांव के पास हुआ। परसापुर गांव निवासी राजीव भारती (40) बाइक से तरबगंज से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल राजीव को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बाइक सवारों ने हेलमेट लगा रखा था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed