{"_id":"6a303c03d8dd372f86039875","slug":"widow-pension-and-support-for-children-secured-in-minutes-gonda-news-c-100-1-gon1001-160385-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मिनटों में विधवा पेंशन व बच्चों को मिल गया सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मिनटों में विधवा पेंशन व बच्चों को मिल गया सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
डलायुक्त कार्यालय पर जन सुनवाई करती आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। पति की मौत के बाद दो बच्चों की जिम्मेदारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला की फरियाद सोमवार को मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में सुनी गई। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने महिला की समस्या सुनते ही उसे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।
खोरहंसा के मीरन टोला निवासी नाजिश ने शक्ति संवाद में बताया कि पति के निधन के बाद वह दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। लंबे समय से विधवा पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। मंडलायुक्त ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को तत्काल विधवा पेंशन के लिए पंजीकरण कराने और नाजिश के दोनों बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। साथ ही नाजिश की अन्य मांगों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में मंडल के विभिन्न जिलों से आईं 35 महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान महिलाओं ने पेंशन, पारिवारिक विवाद, उत्पीड़न, सरकारी योजनाओं के लाभ और अन्य समस्याओं से जुड़े प्रकरण प्रस्तुत किए। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण छह दिन के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोई भी महिला बिना किसी संकोच के अपनी समस्या सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकती है। शासन की मंशा है कि महिलाओं को समयबद्ध न्याय और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और पात्र महिलाओं को सभी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए।