सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP workers protest against inflation

Gonda News: महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest against inflation
करनैलगंज में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
करनैलगंज। बिजली दरों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ी कीमतों व महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। करनैलगंज और कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित 22 सूत्री ज्ञापन एसडीएम नेहा मिश्रा को सौंपा।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन की अध्यक्षता में प्रदर्शन आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह और पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे की अगुवाई में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर डाक बंगले से जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, बिजली कटौती और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, पूर्व एमएलसी महफूज खान, प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह और विनोद शुक्ल ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान मोहसिन खान, पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed