सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People are troubled by the jam, business is also getting affected

Gonda News: जाम से लोग परेशान, कारोबार भी हो रहा चाैपट

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the jam, business is also getting affected
विज्ञापन
गोंडा। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और भीषण जाम की समस्या को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु, श्रम बंधु व व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों का गुस्सा और दर्द खुलकर सामने आया। व्यापारियों ने दो टूक कहा कि सड़कों के किनारे अवैध कब्जों के कारण बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं है, जिससे न केवल आम जनता परेशान है बल्कि शहर का कारोबार भी दम तोड़ रहा है।
Trending Videos


मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सख्त लहजे में नगर पालिका, पुलिस और पीडब्ल्यूडी विभाग की एक संयुक्त टीम गठित कर तत्काल निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों ने विशेष रूप से मनकापुर बस स्टॉप से बड़गांव पुलिस चौकी (बहराइच रोड) तक के अतिक्रमण की शिकायत की, जिस पर डीएम ने स्पष्ट किया कि पहले नोटिस जारी कर सड़क खाली कराई जाए और आदेश न मानने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। डीएम ने जोर देकर कहा कि शहर को जाम मुक्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नवाबगंज के जिला उपाध्यक्ष सरदार जिंदर सिंह ने अयोध्या गोंडा हाईवे पर नवाबगंज कोल्ड स्टोरेज चौराहे के पास एक पुलिस बूथ बनवाने की मांग की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर उप जिलाधिकारी विशाल कुमार, जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम, एडीएम विनोद कुमार तिवारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह सहित उद्योग, व्यापार व श्रम बंधु के पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed