{"_id":"6a64fc14cae0c091f8079d02","slug":"proposal-for-875-new-roads-gonda-news-c-100-1-gon1003-162959-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 875 नई सड़कों का प्रस्ताव, 70 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 875 नई सड़कों का प्रस्ताव, 70 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार
Sat, 25 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क की बदलेगी सूरत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। जिले में ग्रामीण संपर्क मार्गों के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 875 से अधिक नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 10-10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है।
यह प्रस्ताव जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक के बाद यह पहल हुई। जनप्रतिनिधियों से प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण के प्रस्ताव मांगे गए थे। पीडब्ल्यूडी ने सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की जरूरतों का आकलन किया। इसके बाद विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। प्रस्ताव में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से करीब 125 नई सड़कें शामिल हैं। इनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत करना है। गांवों और मजरों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का काम शुरू होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी प्रस्ताव विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के साथ शासन को भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण कार्य कराया जाएगा। नई सड़कें बनने से दूरस्थ गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
तारकोल की कमी से मरम्मत प्रभावित
नई सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों के बीच पहले से स्वीकृत कई निर्माण कार्य प्रभावित हैं। सड़क मरम्मत कार्य भी तारकोल की कमी से धीमी गति से चल रहा है। विभाग के अनुसार वैश्विक परिस्थितियों के कारण तारकोल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे डामरीकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन
मरम्मत कार्यों में भी लाई जाएगी तेजी
सभी विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त प्रस्तावों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। तारकोल की उपलब्धता सामान्य होते ही लंबित मरम्मत कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी।
— प्रमोद कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी