{"_id":"6a4aa2d9ba8eea8580080226","slug":"ram-mandir-complex-security-should-be-like-that-of-rashtrapati-bhavan-brij-bhushan-gonda-news-c-100-1-slko1026-161644-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति भवन जैसी हो राममंदिर परिसर की सुरक्षा: बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति भवन जैसी हो राममंदिर परिसर की सुरक्षा: बृजभूषण
Mon, 06 Jul 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास और संसद भवन की तर्ज पर होनी चाहिए, लेकिन पूरी अयोध्या को बैरियर लगाकर बंद करना उचित नहीं है। वह रविवार को अपने पैतृक आवास विश्नोहरपुर में मीडिया से मुखाबित थे।
पूर्व सांसद ने कहा कि अयोध्या में आज भी कई स्थानों पर, विशेषकर रंग महल मंदिर के आगे बैरियर लगे हुए हैं। उनका आरोप था कि ये बैरियर रंग महल मंदिर को कब्जे में लेने की मंशा से लगाए गए थे। कहा कि इस संबंध में पहले भी वह आवाज उठा चुके हैं और अब मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वह इस पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री आवास या संसद के आसपास सामान्य आवागमन पूरी तरह बंद नहीं किया जाता, बल्कि केवल विशेष अवसरों पर कुछ समय के लिए यातायात रोका जाता है, उसी प्रकार अयोध्या में भी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा आवश्यक है, लेकिन अनावश्यक बैरियर लगाकर पूरे शहर को बाधित करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
यौन शोषण के मामले में अदालत में फैसला सुरक्षित होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब निर्णय सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो वह फांसी तक की सजा स्वीकार करेंगे।
उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाले घटना का समय, वर्ष, तारीख और स्थान तक स्पष्ट नहीं बता सके हैं। कहा कि मामला न्यायपालिका के विचाराधीन है। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।