{"_id":"6a4b89b028e472e0360feffb","slug":"video-avara-abhayata-ka-nalbna-ka-varathha-ma-janayara-ijanayara-ka-paratharashana-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंता के निलंबन के विरोध में जूनियर इंजीनियरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंता के निलंबन के विरोध में जूनियर इंजीनियरों का प्रदर्शन
अवर अभियंता के निलंबन के विरोध में जूनियर इंजीनियरों का प्रदर्शन
निष्पक्ष जांच कर निलंबन आदेश वापस लेने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
गोंडा: राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही तरबगंज क्षेत्र के जमालखानी कंपोजिट विद्यालय में 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के मामले में निलंबित अवर अभियंता सुरेश कुमार का निलंबन वापस लेने की मांग की।
संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाजी ने कहा कि दो जुलाई को जमालखानी कंपोजिट विद्यालय परिसर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। घटना के बाद बिना किसी जांच के अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बताया कि संबंधित लाइन की शिफ्टिंग पहले से स्वीकृत है और कार्यदायी संस्था भी नामित की जा चुकी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर विरोध के कारण लाइन शिफ्ट नहीं हो सकी। इसी वजह से यह घटना हुई। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि या अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई।
रामाजी ने आरोप लगाया कि विभाग ने बिना जांच-पड़ताल और संबंधित अधिकारी का पक्ष जाने ही निलंबन की कार्रवाई कर दी। उन्होंने कहा कि यदि लाइन शिफ्टिंग के विरोध के दौरान अधिकारियों की ओर से समय रहते आवश्यक पहल की जाती तो संभवतः यह स्थिति नहीं बनती। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी अवर अभियंता पर डालना उचित नहीं है।
उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निलंबन आदेश तत्काल निरस्त किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चंदन प्रजापति, सचिव अमोद कुमार, अजय गुप्ता, शैलेष कुमार, संदीप यादव, अनिल मानस, ज्ञानेंद्र चौहान, विनोद कुमार गौतम, सुरेश कुमार सहित अन्य जूनियर इंजीनियर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।