{"_id":"6a4b6ab4e9e2562714037b38","slug":"video-video-17-garada-fara-bha-madakal-kalja-ka-gata-para-36-manata-jama-ma-fasa-eblsa-taugdhapata-raha-maraja-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 17 गार्ड, फिर भी मेडिकल कॉलेज के गेट पर 36 मिनट जाम में फंसी एंबुलेंस, तड़पता रहा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 17 गार्ड, फिर भी मेडिकल कॉलेज के गेट पर 36 मिनट जाम में फंसी एंबुलेंस, तड़पता रहा मरीज
करोड़ों रुपये की लागत से बने मेडिकल कॉलेज की यातायात व्यवस्था सोमवार को पूरी तरह चरमराई नजर आई।
परिसर में 17 सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर करीब 36 मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही, जिससे गंभीर मरीज दर्द से तड़पता रहा।
हालात इतने बिगड़ गए कि दूसरी एंबुलेंस में मौजूद मरीज को समय बचाने के लिए प्राइवेट वाहन से भेजना पड़ा। घटना ने मेडिकल कॉलेज की ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बालपुर क्षेत्र निवासी जगजीवन की दुर्घटना होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।
मरीज को एंबुलेंस से रवाना किया गया, लेकिन मुख्य गेट पर वाहनों की लंबी कतार के कारण एंबुलेंस फंस गई। इस दौरान मरीज दर्द से कराहता रहा और परिजन मदद की गुहार लगाते रहे। मरीज की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे एंबुलेंस से उतारकर प्राइवेट वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया।
मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 17 गार्ड तैनात हैं, लेकिन व्यस्त समय में गेट पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित नहीं हो सकी। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि मुख्य गेट पर नियमित ट्रैफिक प्रबंधन और एंबुलेंस के लिए अलग कॉरिडोर की व्यवस्था नहीं होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।