{"_id":"6a4b6aa27def13bf5a02ac3e","slug":"video-video-pata-athha-tha-gava-val-na-lkhava-l-jamana-sashal-ka-aapabta-sana-bhavaka-hae-athhakara-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 'पति अंधे थे... गांव वालों ने लिखवा ली जमीन', सुशीला की आपबीती सुन भावुक हुए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 'पति अंधे थे... गांव वालों ने लिखवा ली जमीन', सुशीला की आपबीती सुन भावुक हुए अधिकारी
मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम में उस समय माहौल भावुक हो गया, जब एक महिला ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। महिला सुशीला ने बताया कि उनके पति दृष्टिबाधित थे। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर गांव के कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर उनकी करीब डेढ़ बीघा जमीन अपने नाम लिखवा ली। पति की मृत्यु के बाद अब उनके पास कोई सहारा नहीं बचा है।
अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते सुशीला फफककर रो पड़ी। उन्होंने अधिकारियों से जमीन वापस दिलाने और न्याय दिलाने की मांग की। कार्यक्रम में मौजूद अन्य महिलाओं ने भी अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।
महिलाओं की शिकायतें सुनने के बाद अपर आयुक्त ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पीड़ित महिला के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और पात्र मामलों में जल्द न्याय दिलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।