फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Scam involving 12.84 crore implicates 73 panchayats

Gonda News: 12.84 करोड़ के घपले की आंच 73 पंचायतों तक

Mon, 13 Jul 2026 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Scam involving 12.84 crore implicates 73 panchayats
गोंडा। जिले की 73 ग्राम पंचायतों में सरकारी खजाने से खर्च 12.84 करोड़ रुपये पर पांच साल से सवाल खड़े हैं। गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की ऑडिट आपत्तियां फाइलों में दबी रहीं और जिम्मेदार हिसाब देने से बचते रहे। अब पंचायतीराज समिति ने मामला तलब किया है तो तत्कालीन प्रधानों और सचिवों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2019-20 का मामला परसपुर और करनैलगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायतों से जुड़ा है। अभिलेख के मुताबिक 73 पंचायतों में 12 करोड़ 84 लाख 95 हजार 946 रुपये की राशि से संबंधित ऑडिट प्रस्तर अब तक लंबित हैं। इनमें सरकारी धन के खर्च को लेकर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की श्रेणी में आपत्तियां दर्ज हैं।
विज्ञापन


सबसे बड़ी आपत्ति परसपुर ब्लॉक की पसका ग्राम पंचायत में 81.75 लाख रुपये की है। परसपुर ग्राम पंचायत में 75.85 लाख और बहुवनमदार में 58.84 लाख रुपये से जुड़े ऑडिट प्रस्तर लंबित हैं। खरगुपुर में 49.27 लाख और बेलमत्थर में 46.43 लाख रुपये के खर्च पर भी सवाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के लिए कई बार पत्राचार और बैठकें हुईं, लेकिन पांच साल में अधिकांश मामले जस के तस रहे। विभागीय पत्र के मुताबिक, हीरापुर कमियार के एक प्रस्तर को छोड़कर अन्य मामले अब भी लंबित हैं।


अब 14 जुलाई को पंचायतीराज समिति की बैठक में पुराना हिसाब खुलेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने तत्कालीन प्रधानों और सचिवों से सत्यापित अभिलेख और अनुपालन आख्या तलब की है। जवाब और अभिलेख न देने पर विभागीय व विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed