{"_id":"6a64f41f5d57c3e2e5013559","slug":"schemes-to-promote-sports-confined-to-paper-gonda-news-c-100-1-slko1028-162965-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कागजों तक सिमटी खेल को बढ़ावा देने की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कागजों तक सिमटी खेल को बढ़ावा देने की योजनाएं
Sat, 25 Jul 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
बारिश से मैदान पर हो गया कीचड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। स्कूली स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से खेलो इंडिया अभियान, फिट इंडिया जैसी शुरू की मुहिम सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गईं हैं। जिले में 29 राजकीय व 42 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। जिसमें अधिकांश में खेल मैदान छोटे हो गए अथवा देखभाल न होने से उनमें झाड़ी व पेड़ उग आए हैं।
शहर के मारवाड़ इंटर कॉलेज में मैदान तो है लेकिन यह आउटडोर खेलों के हिसाब से काफी छोटा है। यहां खो-खो, वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं ही आयोजित हो पाती हैं। जलनिकासी के इंतजाम न होने से बारिश में यहां पानी भर जाने से खेल गतिविधियां पूरी तरह बंद हो जाती हैं। यह किसी एक विद्यालय की समस्या नहीं है। जिले के अधिकांश विद्यालयों में मैदान की कमी खेल प्रतिभाओं को निखारने में रोड़ा बन रही है। अधिकांश विद्यालयों के खेल मैदानों में निर्माण कार्य कराने से भी यह सिमटते जा रहे हैं।
बिना मैदान के कैसे तैयार होंगे खिलाड़ी
पूर्व खिलाड़ी व जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव कुमार का कहना है कि स्कूल ही खिलाड़ियों का प्रथम मैदान होता है। जब मैदान ही नहीं तो खिलाड़ी कैसे तैयार होंगे। ताइक्वांडो खिलाड़ी और ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ. प्रत्यूष राज का कहना है सरकार स्टेडियम बना रही है तो स्कूलों के मैदान भी सुव्यवस्थित करना चाहिए। खेल संसाधनों पर के लिए बजट बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
हर सप्ताह में एक दिन को होगा गेम्स-डे
अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अभियान का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। खबरों को संज्ञान में लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक सप्ताह में किसी एक दिन गेम्स डे मनाया जाए। जिसमें सभी छात्र और शिक्षक खेल के ड्रेस में आएं और कम से कम दो घंटे खेल गतिविधियों का आयोजन हो। विद्यालय अपने व छात्र-छात्राओं की सुविधा के अनुसार कोई एक दिन गेम्स डे तय कर सकता है।
खेल का बताया महत्व, कराई प्रतियोगिताएं
श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी बड़गांव में शनिवार को खेल दिवस मनाया गया। अब प्रत्येक शनिवार को खेल दिवस मनाया जाएगा जिसमें सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक खेल परिधान में उपस्थित होंगे। प्रार्थना सभा में खेल के महत्व के बारे में विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर डॉ. राजेश द्विवेदी ने चर्चा की। आगामी होने वाली खेलों की जूनियर एवं सीनियर वर्ग की टीम में तैयार की गई। प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। यहां वॉलीबॉल मैच कराया गया। इसमें जूनियर वर्ग की टीम विजय घोषित हुई। इस मौके पर खेल प्रभारी बंशीधर, सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रामनारायण उपाध्याय, रोशन लाल, रामचंद्र पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
खेलों के शुरू हुए आयोजन
विद्यालयों में अब खेल गतिविधियां शुरू होने से बच्चे भी खुश नजर आ रहे हैं। नगर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र अरहम जमाल ने कहा कि क्रिकेट खेलते हैं। यहां आयोजन होते हैं। योगेश कुमार व अयान अली का कहना है कि वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।