{"_id":"69bc3a2a6b5174b11605e8a5","slug":"security-will-be-tight-on-eid-gonda-news-c-13-1-lko1034-1653753-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ईद पर सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ईद पर सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
गोंडा। ईद-उल-फितर के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बृहस्पतिवार को शहर क्षेत्र में भ्रमण कर ईदगाह और नमाज स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से वार्ता भी की।
एसपी ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर सहयोग सुनिश्चित कर रहे हैं। बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत डॉग स्क्वॉड, स्थानीय अभिसूचना इकाई और अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट रखा गया है। ईद की नमाज के दौरान सभी नमाज स्थलों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और जरूरत पड़ने पर ड्रोन कैमरे का भी उपयोग होगा। एसपी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार निगरानी कर रही है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।