{"_id":"699c9722f1af24a00b02cac1","slug":"the-markets-are-buzzing-with-the-joy-of-holi-gonda-news-c-100-1-slko1028-152884-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: होली की रौनक से बाजार हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: होली की रौनक से बाजार हुए गुलजार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
ठठेरी बाजार में कपड़े खरीदतीं महिलाएं और गुड्डूमल चौराहे पर सजी नमकीन की दुकान। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों में होली की रौनक छा गई है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, इसका रंग भी बाजारों में दिखने लगा है। इस साल होली के सामान की कीमत गत वर्ष की अपेक्षा 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
त्योहार में अब मात्र आठ दिन ही बचे हैं। बाजारों में पकवान सामग्री की दुकानें सज गई हैं। रंग-अबीर अभी कम ही बिक रहा है। एक-दो दिन में इसमें भी तेजी आएगी। सोमवार को शहर के गुड्डूमल चौराहे पर नमकीन की दुकान सजी हुई थी। गुरुनानक चौराहे पर मिठाई की दुकान में गुझिया भी बिकने लगीं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। चौक बाजार व ठठेरी बाजार घरेलू सामान के साथ ही तरह-तरह के चिप्स, पापड़, सूखे मेवे, सूजी की गुझिया, नमकीन, खुर्मा, मठरी आदि से पट गया है।
दुकानदार सोनू गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से बाजार का ट्रेंड बदल गया है। पहले दो-तीन हफ्ते पहले ही लोग होली के लिए सामान खरीदना शुरू कर देते थे। अब अधिकतर लोग दो-तीन दिन पहले ही निकलते हैं। कपड़ों के दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि इस बार रंगीन कुर्ता-पैजामा खूब बिक रहा है। ऐसा पहली बार देखने में आ रहा है कि बच्चों के लिए भी लोग कुर्ता-पायजामा खरीद रहे हैं।
अबीर-गुलाल व पिचकारी लाने गए व्यापारी
होली को लेकर रंग-अबीर से लेकर पिचकारियों की दुकान सजाने वाले लोग अभी बड़ी मार्केट में खरीदारी करने गए हैं। चौक बाजार में प्रिंस ने बताया कि वह हर साल दिल्ली से सामान लाते हैं। पोर्टरगंज के आमीन ने बताया कि लखनऊ से अबीर-गुलाल लाकर बेचते हैं। एक-दो दिन में वह भी लेने जाएंगे।
Trending Videos