UP: राम मंदिर दानपात्र प्रकरण पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, बोले- सच बोलूंगा तो परेशानी में पड़ जाऊंगा
Brij Bhushan Sharan Singh ने राम मंदिर दानपात्र विवाद पर कहा कि मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य हैं, जिन पर वह फिलहाल खुलकर नहीं बोलना चाहते। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का बचाव किया और विपक्षी नेता Rahul Gandhi पर भी राजनीतिक टिप्पणी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विश्नोहरपुर स्थिति आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राम मंदिर दानपात्र प्रकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बहुत बड़े लोग शामिल हैं और यदि वह अभी पूरी सच्चाई बता देंगे तो स्वयं बड़ी परेशानी में पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह इस विषय पर अधिक नहीं बोलना चाहते, लेकिन समय आने पर पूरे मामले का सच सामने रखेंगे।
कई दिनों बाद दिल्ली से गोंडा पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले लंबे समय से वह दिल्ली में महिला पहलवानों से जुड़े विवाद के कारण व्यस्त थे और उसी मामले को संभालने में लगे हुए थे। नीट पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव करते हुए कहा कि किसी मंत्री के इस्तीफा देने से पेपर लीक की घटनाएं बंद नहीं हो जाएंगी।
उनके अनुसार पेपर लीक के पीछे एक संगठित तंत्र काम करता है, जिसमें कई स्तरों पर अधिकारी और कर्मचारी शामिल होते हैं। ऐसे मामलों में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी मंत्री हर परीक्षा केंद्र या हर विभाग की निगरानी स्वयं नहीं कर सकता। इसलिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करना ही समस्या का स्थायी समाधान है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस का नेतृत्व करते रहेंगे, तब तक भाजपा के सामने कोई बड़ी राजनीतिक चुनौती नहीं होगी।