{"_id":"6a2fcafb989a09549d0fbe59","slug":"video-video-gada-ma-majatha-parathhana-ka-bha-saca-sa-kata-thaya-nama-parathhana-na-jalthhakara-sa-ka-shakayata-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोंडा में मौजूदा प्रधान का भी सूची से काट दिया नाम, प्रधानों ने जिलाधिकारी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोंडा में मौजूदा प्रधान का भी सूची से काट दिया नाम, प्रधानों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
गोंडा। जिले में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद शिकायतों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी की अगुवाई में प्रधानों ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को शिकायती पत्र देकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा प्रधान व बीडीसी का भी सूची से नाम काट दिया गया है। इतना ही नहीं, कई नाबालिगों का नाम शामिल करने के साथ ही विवाहित मतदाताओं को सूची से नहीं हटाया गया। बल्कि पात्रों का नाम सूची से गायब कर दिया गया है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
उन्होंने जिलाधिकारी ने जांच करके कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा, रंगेश कुमार पांडेय, अयोध्या प्रसाद तिवारी, राम प्रकाश वर्मा, इंजेर वर्मा और संजय चौबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।