{"_id":"69a09b56d853c474ff01cb44","slug":"148-ballot-boxes-were-ordered-for-the-three-tier-panchayat-elections-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-136699-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगाई गई 148 मतपेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगाई गई 148 मतपेटी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायत निर्वाचन प्रशासन की ओर से 148 नई मतपेटी मंगाई गई है। इन्हें निर्वाचन कार्यालय में रखवाया गया है। नई खेप आने से अब जिले में 1,215 मतदेय स्थलों के लिए मतपेटियों की उपलब्धता 3,840 हो गई है।
चुनाव के लिए बैलेट पेपर से लेकर गणना प्रपत्र, प्रवेश पास, बक्सा पहले ही मंगाए जा चुके है, अब मतपेटी मंगाई गई है। बुधवार को 148 नई मतपेटियों की पहली खेप आई है। निर्वाचन विभाग के पास 3,692 मतपेटी पहले से ही उपलब्ध है। अब यह संख्या 3,840 हो गई है। पुरानी मतपेटियों की अभी जांच कराई जानी है। प्रशासन का मानना है कि जांच प्रक्रिया के बाद जो खराब होगी उन्हें निष्प्रोज्य किया जाएगा। जिले की 330 ग्राम पंचायतों के 1215 मतदेय स्थलों पर विभागीय मानक के अनुसार 2.5 मतपेटी प्रति बूथ की उपलब्धता अनिवार्य है। इस लिहाज से चुनाव में 3,037 मतपेटी की जरूरत होगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कब होगा, यह तो राज्य निर्वाचन आयोग तय करेगा, हमारा काम चुनाव कराना है। इसी क्रम में तैयारियां की जा रही है। 148 नई मतपेटी मंगाई गई है। चुनाव से जुड़ी अन्य सामग्री भी मंगाई जाएंगी। मतदाता सूची में संभावित डुप्लीकेट मतदाता का सत्यापन कार्य चल रहा है।
एसके शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर
Trending Videos