{"_id":"69a09915b75c30030c02875a","slug":"government-inter-college-to-be-built-in-majhgawan-at-a-cost-of-16-crores-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136718-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 16 करोड़ की लागत से मझगवां में बनेगा राजकीय इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 16 करोड़ की लागत से मझगवां में बनेगा राजकीय इंटर कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह की पहल पर मझगवां गांव में 16 करोड़ 1 लाख 90 हजार की लागत से राजकीय इंटर काॅलेज का निर्माण शुरू हो गया है। इससे दो जनपदों के 12 गांवों के छात्र छात्राओं की शिक्षा सुलभ होगी।
ग्रामीण क्षेत्र में इंटर काॅलेज की कमी से अनेक छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। मझगवां गांव निवासी विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने गांव में राजकीय इंटर काॅलेज के निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा था। सभापति के पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने मझगवां गांव में राजकीय इंटर काॅलेज को स्वीकृति दी। इसके लिए साढ़े चार एकड़ जमीन भी अधिग्रहित की गई है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बांदा को कार्यदायी संस्था नामित किया गया। 16 करोड़ एक लाख 90 हजार रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया गया। नींव की खोदाई के लिए नक्शे के अनुसार चिह्नांकन हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 30 अप्रैल 2027 तक काॅलेज का निर्माण कार्य पूरा होना है।
इंटर काॅलेज निर्माण से जनपद के मझगवां, लिधौरा, मलेहटा, सरगांव, झांसी जनपद के कचीर, ककरबई, धनौरा, डुमरई सहित एक दर्जन से अधिक गांव के छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा। हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई के लिए घर छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं बाहर जाने में अक्षम छात्राओं की पढ़ाई पूरी हो सकेगी।
-- -- -- -- --
मझगवां गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक सुखदयाल राठौर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था के अभाव को दूर करने के लिए सभापति ने राजकीय इंटर कालेज की पहल की। अब बच्चों की शिक्षा सुगम होगी।
-- -- -- -- -- -
लिधौरा गांव निवासी प्रदीप सिंह राजावत कहते हैं कि शहर से अधिक दूरी होने के चलते ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की पढ़ाई बाधित होती थी। मझगवां में इंटर कालेज बनने से आसपास करीब एक दर्जन गांव के छात्र छात्राओं को सुविधा होगी।
Trending Videos