सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Illegal vehicles should be parked one kilometer away from the bus stand.

Hamirpur News: डग्गामार वाहन बस अड्डे से एक किमी दूर खड़े करवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Illegal vehicles should be parked one kilometer away from the bus stand.
विज्ञापन
हमीरपुर। रोडवेज कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बस अड्डे से एक किलोमीटर दूर डग्गामार वाहनों को खड़ा कराने की मांग की है। उन्होंने डिपो के सामने अनधिकृत रूप से सवारी भरने, राजस्व हानि और कर्मचारियों से अभद्रता की शिकायत की।
Trending Videos

भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शिवशरण सिंह, जिला मंत्री अत्री शर्मा, सफाई कर्मचारी संघ के लल्लूराम भारती, दिनेश कुमार, छेदालाल पाठक, महेश कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार, आफताब अली, भुवनेश कुमार, कामता प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया गया कि बोलेरो, कैंपर, मारुति वैन, ईको, ऑटो और बड़ी बसों जैसे अनधिकृत वाहन डिपो के सामने सवारियां भरते हैं, जिससे विभाग को भारी राजस्व हानि होती है। जब रोडवेज चालक-परिचालक इन्हें हटाने को कहते हैं, तो डग्गामार वाहन चालक उनके साथ अभद्रता और मारपीट करते हैं। ये लोग निगम की बसों से जबरन सवारियां उतारकर अपने निजी वाहनों में बैठा लेते हैं। इसके अतिरिक्त, ठेलिया और अन्य दुकानों के कारण पेट्रोल पंप से अमन शहीद व स्टेट बैंक तक लगातार जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed