फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A car carrying pilgrims went out of control and crashed into a shop

Hamirpur News: श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी

Sat, 01 Aug 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A car carrying pilgrims went out of control and crashed into a shop
फोटो 31 एचएएमपी 06- सुमेरपुर बस स्टैंड में दुकान में घुसी कार। राहगीर
फोटो 31 एचएएमपी 06- सुमेरपुर बस स्टैंड में दुकान में घुसी कार। स्रोत : राहगीर
विज्ञापन



भरुआ सुमेरपुर। चित्रकूट से दर्शन कर कानपुर लौट रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की कार बृहस्पतिवार की रात कस्बे के बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे-34 पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से कार सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे से उतर गई और सीधे दुकान में जा घुसी। हादसे के समय दुकान के आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसे महिला, बच्चों सहित सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन करने के बाद कानपुर वापस लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed